फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flower petals on kanwariyas by police officers from helicopter in Saharanpur and Muzaffarnagar

यूपी: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, आसमान में ये नजारा देख झूम उठे शिवभक्त

Fri, 26 Jul 2019 08:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Flower petals on kanwariyas by police officers from helicopter in Saharanpur and Muzaffarnagar
कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जिले में आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर अधिकारियों ने जायजा लिया और श्रद्धालु कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। पुष्प वर्षा होते देख शिवभक्तों ने बोल बम का जयघोष किया और खुशी जताई। लगभग 15 मिनट तक शहर के घंटाघर से गागलहेड़ी तक पुष्प वर्षा की गई। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और यातायात पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवड़ यात्रा मार्ग के ऊपर से गुजरे। अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में से करीब दो क्विंटल गुलाब और जरवेरा फूलों की पंखड़ियों की वर्षा की। आसमान से फूलों की वर्षा होते देख कांवड़िये खुशी से झूम उठे। लोगों ने भी आसमान से हो रही पुष्पवर्षा की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अधिकारियों ने पुष्प वर्षा के साथ ही कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। आसमान से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के बाद गागलहेड़ी से हेलीकॉप्टर 15 मिनट में वापस पुलिस लाइन में उतरा।

Flower petals on kanwariyas by police officers from helicopter in Saharanpur and Muzaffarnagar
कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई - फोटो : अमर उजाला

उधर, मंडलायुक्त संजय कुमार और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर में एडीजी प्रशांत कुमार के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा की। वहां से मंडलायुक्त और डीआईजी हेलीकॉप्टर से सहारनपुर पहुंचे, जिसके बाद सहारनपुर में कावड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा हुई। 

मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed