फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flag laid on religious site in Meerut, tension, Bajrang Dal worker arrested

मेरठ में धार्मिक स्थल पर भगवा रंग का झंडा लगाया, तनाव, बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार 

Fri, 07 Aug 2020 01:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2020 01:31 AM IST
सार

  • - सदर बाजार क्षेत्र के रजबन स्थित एक धार्मिक स्थल का मामला 
  • - एक वर्ग के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार 

विज्ञापन
Flag laid on religious site in Meerut, tension, Bajrang Dal worker arrested
आरोपी अंकित त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर जहां शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। वहीं, रजबन में एक धार्मिक स्थल पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवा रंग का झंडा लगा दिया। इस पर एक वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन स्थित एक धार्मिक स्थल पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे। एक कार्यकर्ता ने झंडा लेकर धर्मस्थल पर पहले फोटो खिंचवाया और उसके बाद धार्मिक स्थल पर झंडा लगा दिया। अन्य कार्यकर्ता भी धार्मिक स्थल के पास खड़े रहे।
विज्ञापन


आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। जिसके बाद एक वर्ग के लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा कर दिया। रोष फैलने पर पुलिस को सूचना दी गई। आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदर अली ने लोगों से कहा कि इस समय धारा 144 लागू है और किसी भी कीमत पर न तो भीड़ इकट्ठी हो सकती है और न ही हंगामा प्रदर्शन करना जायज है। सूचना पर एसओ सदर बाजार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। 

एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि पुलिस की तरफ से रजबन निवासी अंकित त्रिपाठी के खिलाफ जनता में धार्मिक आक्षेप पैदा करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। एसओ का कहना है कि आरोपी अंकित बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया गया है।   

यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि धार्मिक स्थल पर झंडा नहीं लगाया था। बल्कि, एक युवक धार्मिक स्थल पर झंडा लेकर चढ़ा था। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed