फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five youth died in road accident in Saharanpur and Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: हादसों में पांच युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 22 Nov 2019 01:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Nov 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Five youth died in road accident in Saharanpur and Muzaffarnagar
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और नीचे मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपद में दो अलग- अलग हादसे हो गए। इन दोनों हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


घटना- 1
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना- बड़ौत मार्ग पर बायवाला के पास गुरुवार रात में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार सुबह युवक घूमने निकले तो तीनों के शव बुढ़ाना बड़ौत मार्ग पर निर्माणाधीन रजबहे की पुलिया के नीचे पड़े मिले। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बुढ़ाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बुढ़ाना इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि मृतकों के पास से मिले कागजात और मोबाइल फोन से उनकी पहचान खलील (22) पुत्र अनीस निवासी शोरम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर, लोकेश (22) पुत्र सतपाल निवासी देवी मंदिर सरधना, मेरठ और नीलू (40) पुत्र कदम निवासी नयागांव हमीदाबाद जिला बागपत के रूप में हुई है। परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सरधना निवासी मृतक लोकेश गैस एजेंसी की गाड़ी पर गैस वितरण का काम करता था। लोकेश के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटी व एक बेटा है। जबकि मां विकलांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि रात में बाइकों के बीच भिड़ंत होने के बाद बाइक व बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया से नीचे सूखे पड़े रजबहे में गिर जाने से हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हादसा, बच्चे समेत तीन की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

घटना - 2
उधर, सहारनपुर में भी एक हादसा हो गया। यहां छजपुर के निकट गुरुवार देर रात में सहारनपुर से बाइक पर अपने घर लौट रहे दो युवक सामने से बिना लाइट के आ रही लकड़ियों से भरी टैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: हाईवे पर ट्रक में जा घुसी दूल्हा-दुल्हन की कार, मची चीख- पुकार, कई की हालत गंभीर

बताया गया कि दोनों युवक थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम खतौली के निवासी है। जिनकी पहचान कन्हैया (18 वर्ष) अविवाहित पुत्र बलिन्द्र और एक अन्य है। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed