{"_id":"671165f9c6c0ba14ee026646","slug":"five-police-teams-searching-for-the-accused-in-divyanshi-murder-case-meerut-news-c-27-1-smrt1009-133783-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिव्यांशी हत्याकांड में आरोपियों को ढूंढ रहीं पुलिस की पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिव्यांशी हत्याकांड में आरोपियों को ढूंढ रहीं पुलिस की पांच टीमें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दिव्यांशी हत्याकांड में पुलिस ने उसके हिस्ट्रीशीटर पति गौरव, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमों की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। खास बात यह है कि आरोप गौरव तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल से कुछ दिन पहले ही छूट कर आया था।
शहर कोतवाली के गांव अगरी निवासी अभय पुत्र रणधीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी बहन दिव्यांशी (23) को दहेज की खातिर उसका पति गौरव उर्फ कप्तान, ससुर राजकुमार और देवर सौरभ तंग करते थे। एक बुलेट बाइक और पचास हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। उत्पीड़न करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार की शाम गौरव ने उनके घर में घुसकर दिव्यांशी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उधर, इस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी ने पांच टीमों का गठन किया है।
गौरव उर्फ कप्तान मंडावर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह तमंचा फैक्टरी पकड़े जाने के आरोप में जेल गया था। उसे सात साल की सजा भी हो चुकी है। अब कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। वह अपनी पत्नी दिव्यांशी लेने नोएडा गया। नोएडा से दोनों अगरी पहुंचे। शाम को वह शराब के नशे में ससुराल पहुंचा और दिव्यांशी से घर चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
उसने उत्पीड़न से तंग आकर ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इस पर गौरव ने उसकी हत्या कर दी।
क