फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people have been named in the case of assault on students, FIR has been registered.

Meerut News: छात्रों के साथ मारपीट के मामले में पांच नामजद, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 20 Feb 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Five people have been named in the case of assault on students, FIR has been registered.
परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर धारदार हथियारों से हमले का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे हस्तिनापुर के दो छात्रों के साथ मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पांच नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हस्तिनापुर गुरु तेग बहादुर निवासी मुकेश सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसका भतीजा हर्ष ठाकुर उर्फ गोलू, अपने दोस्त आदेश शर्मा निवासी अनाज मंडी हस्तिनापुर के साथ कक्षा 12 की परीक्षा ए एस इंटर कालेज से देकर गुरुवार शाम बाइक से लौट रहा था। जैसे ही ये हस्तिनापुर रोड पर नवीन आढ़त मंडी के सामने पहुंचे तो 5-6 बाइकों पर सवार 10-12 अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की नीयत से तमंचे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई जिसमें दोनों बाल बाल बचे। हमले में हर्ष ठाकुर व आदेश शर्मा दोनों बेहोश हो गए। हमलावर दोनों को मरा समझकर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मुकेश सिंह की तहरीर पर झुनझुनी निवासी विनी भाटी, टीकू भाटी, अमन भाटी, रानी नंगला निवासी अतुल यादव, कुंडा निवासी शेखर भाटी व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed