{"_id":"5e6948308ebc3eeb52667635","slug":"five-miscreants-arrested-for-committing-the-crime-laward-news-mrt473144718","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे पांच बदमाश गिरफ्तार
दौराला। दौराला-लावड़ मार्ग पर पुलिस ने आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे पांच बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस
ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर लूट एवं चोरी का सामान, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह चौहान के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि दौराला-लावड़ मार्ग पर पनवाड़ी गांव के सामने बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने तिराहे पर घेराबंदी करते हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दौराला-लावड़ मार्ग पर बाइक सवार कैमरामैन धर्मेंद्र व दीपक के साथ कैमरा एवं मोबाइल चोरी समेत कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए दो कैमरे, 11 मोबाइल, एक बाइक बरामद की है। बदमाशों में अंकित निवासी न्यू मीनाक्षीपुरम गंगानगर, मानव शर्मा बिसौला थाना इंचौली, शिवम निवासी सैनी, थाना इंचौली, सौरभ एवं बंटी निवासी पनवाड़ी थाना दौराला बताए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। थाना पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।