फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five accused subjected a differently-abled person to inhumane treatment.

Meerut News: दिव्यांग के साथ पांच आरोपियों ने किया अमानवीय व्यवहार

Tue, 14 Jul 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Five accused subjected a differently-abled person to inhumane treatment.
-आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतारकर पहनाया बोरा, बनाया वीडियो
विज्ञापन

-पीड़ित ने आरोपियों पर लगाया यौन हिंसा का आरोप, दो आरोपी पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार 12 जुलाई को पांच आरोपियों ने काम के बहाने ले जाकर एक दिव्यांग के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतारकर उसे बोरा पहना दिया। आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दिव्यांग ने आरोपियों पर यौन हिंसा का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने दो आरोपी दीपक व गोविंद को पकड़ लिया। अन्यों की तलाश जारी है।
बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी दिव्यांग युवक ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि रविवार को आरोपी दीपक उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले बागपत रोड पर ले गया था। काम पर जाने की जगह आरोपी उसे लेकर शराब के ठेके के पास ले गया। यहां आरोपी व उसके साथियों ने शराब पी। आरोप है कि शराब पीने के बाद आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके साथ यौन हिंसा की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतार दिया और पास में पड़े बोरे को पहना दिया। पीड़ित ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। आरोपियों ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। बाद में आरोपियों ने उसके गले में रस्सी से ईंट बांध दी। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। उसने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पीड़ित का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी दिव्यांग का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आ रहा है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed