फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on youths in Kithor of Meerut and Waseem got injured

MEERUT: मजलिस कर घर वापस लौट रहे युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, वसीम गंभीर रूप से घायल

Tue, 09 Aug 2022 08:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Aug 2022 08:50 AM IST
सार

Firing in Meerut: मजलिस कर घर वापस लौट रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। इस दौरान वसीम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Firing on youths in Kithor of Meerut and Waseem got injured
युवक को गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Firing in Meerut: मेरठ जनपद में किठौर क्षेत्र के गांव ईसापुर में सोमवार देर रात घर लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल युवक को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गोली लगने की सूचना पाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किठौर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी वसीम व हैदर अली पुत्र इब्ने हैदर मजलिस कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें वसीम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें: बर्मिंघम में जीतकर भारत पहुंचीं दिव्या काकरान, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि पुराने विवाद में युवक को गोली मारी गई है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed