फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on gym operator near CO Brahmapuri's office

सीओ ब्रह्मपुरी के दफ्तर के पास जिम संचालक पर फायरिंग

Wed, 19 Oct 2022 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Firing on gym operator near CO Brahmapuri's office
सीओ ब्रह्मपुरी के दफ्तर के पास जिम संचालक पर फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। ध्यानचंद नगर में स्थित जिम में मंगलवार सुबह लिसाड़ी गांव के युवक का प्रेमिका से झगड़ा होने लगा। जिम संचालक के मना करने पर युवक उस समय तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि करीब 11 बजे युवक अपने पांच साथियों को लेकर जिम पर पहुंचा और संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी, विरोध करने पर जिम संचालक पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल बाल बच गए।

पुलिस के मुताबिक टीपी नगर गुप्ता कॉलोनी निवासी अमित कश्यप, सरस्वती लोक निवासी मोहित अरोड़ा दिल्ली रोड शॉप्रिक्स मॉल के पीछे ध्यान चंद नगर में बॉडी मैकेनिक के नाम से जिम खोल रखा है। पार्टनर मोहित अरोड़ा ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से लिसाड़ी गांव निवासी युवक जिम करने आता है। जिम में गढ़ रोड निवासी एक युवती भी जिम करने आती है। दोनों काफी समय से रिलेशन में हैं। दोनों को जिम में आने से मना कर दिया गया। जिसके बावजूद वह जिम करने आ रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जिम संचालक के मना करने पर युवक ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी अपने पांच, छह साथियों को लेकर जिम पर पहुंचा। रास्ते में होटल कंट्रीइन के बाहर जिम संचालक अमित से गाली गलौज कर मारपीट कर शुरू कर दिया। जिम संचालक के विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर आई लोगों की भीड़ देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पीआरवी 112 पुलिस और शॉप्रिक्स चौकी इंचार्ज गौरव ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित जिम संचालक ने आरोपी के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed