फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing in two sides in banyapara

बनियापाड़ा में दो पक्ष में मारपीट, फायरिंग

Mon, 03 Aug 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
firing in two sides in banyapara
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र स्थित बनियापाड़ा में रविवार रात कबूतरबाजी पर सट्टा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद गोलियां चल गईं। जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनियापाड़ा में सालों से बंद पड़े मकान में सादिक रात में अपने दोस्तों के साथ आया। वहां उसकी पड़ोसी मेहराज से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। इस पर एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। इसकी जानकारी पाकर इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली। जिसमें पता चला कि कबूतरबाजी पर सट्टा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। उधर, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मामूली बात पर बच्चों में विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट हुई तथा गोलियां चल गईं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। विवाद कबूतरबाजी को लेकर भी शुरू होना बताया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed