{"_id":"6178632f59b0c673aa5e2d3d","slug":"fireworks-worth-25-lakhs-seized-in-kotla-traders-arrested-meerut-news-mrt5624268104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला में 25 लाख के पटाखा बम पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला में 25 लाख के पटाखा बम पकड़ा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला में जब्त किए 25 लाख के पटाखे, व्यापारी गिरफ्तार
मेरठ। कोटला बाजार में मंगलवार को 25 लाख रुपये के बम-पटाखे पकड़े गए। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने विरोध के बीच एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना कि पटाखों को नष्ट कराया जाएगा।
देहलीगेट थानाक्षेत्र के कोटला बाजार में व्यापारी सतीश अग्रवाल और ईशु जैन की दुकान है। दोनों ने ही दुकान में गोदाम भी बनाया है। मुखबिर की सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया व सिटी मजिस्ट्रेट अमित भट्ट ने पुलिस फोर्स के साथ सतीश अग्रवाल की दुकान पर छापा मारा। यहां पटाखों का जखीरा मिला। पुलिस के मुताबिक, छापे के दौरान सतीश ने बताया कि बराबर में ईशु जैन का गोदाम है, वहां पर भी पटाखे हैं। पुलिस ने ईशु की दुकान का ताला तोड़ा और वहां से भी पटाखे बरामद किये। सीओ कोतवाली का कहना है कि बरामद पटाखों की 25 लाख रुपये आंकी गई है। बड़े-बड़े बम भी मिले हैं, जोकि प्रतिबंधित हैं। व्यापारी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
ताला तोड़ने पर भड़के व्यापारी
पटाखे जब्त करने और व्यापारी की गिरफ्तारी का पता लगते ही संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, भाजपा नेता दीपक शर्मा समेत कई व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि ईशु जैन की दुकान पर ताला लगा था, पुलिस ने कैसे ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। कोटला बाजार में काफी मात्रा में पटाखों का जखीरा मिला है। एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पटाखे बनाने और बिक्री पर हाईकोर्ट और एनजीटी ने रोक लगा रखी है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी