फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firecracker traders should be granted licenses to set up shops.

Meerut News: पटाखा व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए दिए जाएं लाइसेंस

Tue, 27 Oct 2026 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Firecracker traders should be granted licenses to set up shops.
- व्यापारियों ने प्रशासन से की सुरक्षित और व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों को दुकान लगाने के लाइसेंस दिए जाने की मांग अब उठने लगी है। पंच महोत्सव के दौरान पटाखों की बिक्री करने वाले कारोबारी निर्धारित स्थानों पर दुकान लगाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर लाइसेंस जारी होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे नियमों के अनुसार कारोबार कर सकेंगे।

सदर हनुमान चौक पर दुकान लगाने वाले व्यापारी कुलदीप सिंघल ने कहा कि दीपावली पर पटाकों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में पटाका व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध होनी चाहिए। व्यापारियों को पहले से यह जानकारी मिलनी चाहिए कि दुकानें कहां लगाई जा सकती हैं और लाइसेंस प्राप्त करने के लिए किन नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

गंगानगर पटाखा व्यापारी सुनील ठाकुर ने कहा कि लाइसेंस जारी करने में देरी होने से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा है। कई व्यापारी त्योहार के मद्देनजर पहले से माल भी नहीं खरीद पाए हैं। यदि समय पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलती तो परेशानी बढ़ जाएगी। ऐसे में समय रहते लाइसेंस जारी करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान चौक व्यापारी सचिन मित्तल ने कहा कि जिमखाना, दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड की तरह पटाकों की बिक्री के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित किए जाएं। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी, आग बुझाने के उपकरण और सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। प्रशासन की ओर से तय नियमों का पालन कराने के साथ व्यापारियों को भी सुरक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी दी जाए।

रुड़की रोड पटाखा व्यापारी रिंकू ने कहा कि व्यवस्थित तरीके से दुकानें लगने से ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी और बाजार में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पटाका व्यापारियों को जल्द लाइसेंस जारी कर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed