फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire service personnel fired upon in Chhur village; FIR registered.

Meerut News: छुर गांव में फायर सर्विस मैन पर की फायरिंग, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Fire service personnel fired upon in Chhur village; FIR registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। छुर गांव निवासी अंकित ने गांव के ही एक युवक पर घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, छुर निवासी अंकित पुत्र सत्येंद्र ने बताया कि वह एफएम फायर सर्विस गाजियाबाद में तैनात है। दो दिन के अवकाश पर वह तीन सितंबर को घर आया था। आरोप है कि पांच सितंबर की सुबह करीब सात बजे आरोपी नरेंद्र उसके घर पहुंचा। उस समय अंकित इन्वर्टर ठीक कराने के लिए बाहर गया हुआ था। करीब साढ़े नौ बजे घर लौटने पर नरेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अंकित का आरोप है कि जब उसने गाली देने का विरोध किया तो नरेंद्र ने दो राउंड फायर किए और जान से मारने की धमकी दी। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नरेंद्र के खिलाफ जान लेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed