फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire broke out in Hostal room after MBBS student went to take the exam after turning on the egg boiler

UP: हॉस्टल के कमरे में एग बॉयलर ऑन कर परीक्षा देने निकल गया MBBS का छात्र, अचानक उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप

Thu, 29 Sep 2022 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Sep 2022 03:12 PM IST
सार

राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के प्रथम तल के कमरा नंबर-9 से अचानक धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। छात्रावास के कमरे में अचानक आग लग गई। MBBS के छात्र का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
fire broke out in Hostal room after MBBS student went to take the exam after turning on the egg boiler
जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के छात्रावास के कमरे में अचानक आग लगने के कारण एक एमबीबीएस छात्र का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय छात्र इंटर्नल एग्जाम देने के लिए मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक भवन में गया हुआ था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा की प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली के अंडे उबालने के बॉयलर का अधिक गर्म होकर फटना  या फिर चार्जिंग पर लगे मोबाइल का गर्म होकर फटना हो सकता है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के प्रथम तल के कमरा नंबर-9 से अचानक धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। एमबीबीएस के कुछ छात्रों ने तत्काल ही मेडिकल प्रशासन को सूचना दी तो मेडिकल प्रशासन की सूचना पर अग्निशमन विभाग सोराना की टीम भी कुछ ही मिनटों में मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने किसी प्रकार कमरे का दरवाजा खोलकर आग बुझाई। हालांकि तब तक कमरे में रखा छात्र का सामान कपड़े बिस्तर आदि जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहारनपुर तेजवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि कमरा आदित्य नाडिया नाम के एमबीबीएस 2018 बैच के छात्र का था, जो आंतरिक परीक्षाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेज के ही शैक्षणिक भवन में गया हुआ था। मौके पर आए एमबीबीएस छात्र ने बताया कि वो मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर अपने बिस्तर पर रखकर व विद्युत चालित अंडे उबालने वाला बायलर चला कर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि जिस समय अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के बाद कमरे की जांच की तो मोबाइल फटा हुआ मिला जिसके अवशेष कमरे में फैले हुए थे, ये ही स्थिति अंडे उबालने के बायलर की भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed