फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in closed house in Shamli and fire brigade team managed to control after three hours

यूपी: बंद मकान में लगी भीषण आग, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 16 May 2019 01:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in closed house in Shamli and fire brigade team managed to control after three hours
बंद मकान में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

शामली में गोशाला रोड बैंड मार्केट में स्थित बंद मकान में आग लग गई। आग फैलने के डर से लोगों की सांसे अटकी रही। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे से अधिक समय तक मशक्कत कर आग पर नियंत्रण पाया। आग से मकान की कच्ची छत गिर गई। आग बुझने के बाद लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बड़ी आल गोशाला रोड पर बैंड मार्केट में सुशीला उर्फ शीला का मकान है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि शीला दिनभर कूड़ा बीनकर लाती है और घर में जमा करती रहती है। इससे पूरे मकान में कचरा, पुराने कपड़े आदि भरा हुआ था। मंगलवार को महिला घर से बाहर गई हुई थी। दोपहर में करीब ढाई बजे अचानक मकान में आग लग गई। मकान से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगी हुई देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ ही देर बाद महिला घर पहुंची तो आग लगी देखी तो उसने घर में घुसकर आग बुझाने की कोशिश करने लगी। लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान दमकल की तीन गाड़ियों और फायरकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने मकान के आगे और पीछे गली की तरफ से पाइप के सहारे पानी डालकर आग बुझाने के काम में जुट गए। आग से मकान की कच्ची छत जलकर नीचे गिर गई। इसके बाद फायरकर्मियों ने बराबर की छत के सहारे ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। जेसीबी से मकान के आगे का शटर तोड़कर मलबे के हटाया गया। मलबे के पलटते ही आग भड़क जाती थी, जिस पर पानी डालकर बुझाया जाता था। करीब तीन घंटे से भी अधिक समय में आग पर नियंत्रण पाया जा सका। शाम तक मलबे को पलटकर आग बुझाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाया जा चुका है। मकान में भरे कूड़े के ऊपर छत का मलबा गिरा होने से आग सुलगने के कारण धुआं उठा रहा है। मलबा हटाकर आग बुझाने का काम चल रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

आसपास की दुकानें खाली हुई
जिस मकान में आग लगी है, उसके आसपास दुकानें है। मकान में आग लगने पर आसपास की कई दुकानों से लोगों ने सामान निकाल लिया था, ताकि अगर आग फैल जाए तो सामान का नुकसान होने से बच सके। दुकानों के साथ मकानों में रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आग गए थे। पुलिस और दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने खुद ही आग बुझाने में लगे थे। आग नियंत्रित होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

पहले भी लग चुकी मकान में लगी
मोहल्ला बड़ी आल के लोगों ने बताया कि इस मकान में करीब एक साल पहले भी मकान में इसी तरह आग लगी थी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि महिला को कई बार घर में कूड़ा कचरा जमा न करने को कहा गया, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनती। मोहल्लेवासियों की माने महिला अपने पति और लड़कों के कहने के बाद भी घर में कूड़ा भरना बंद नहीं करती। इसके चलते उसके तीनों लड़के किराये के मकान में रहते है। उसका पति अनिल भी बाहर रहकर काम करता है। कुछ समय पहले घर के बाहर डाले गए कूड़े को लोगों ने जबरदस्ती पालिका की जेसीबी मंगाकर उठवाया था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed