{"_id":"680e91b44a2a5a19c1080d01","slug":"fire-broke-out-in-cattle-dairy-due-to-short-circuit-three-animals-burnt-meerut-news-c-72-1-mrt1061-132553-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से पशु डेयरी में लगी आग, तीन पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से पशु डेयरी में लगी आग, तीन पशु झुलसे
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट में मोनू की पशु डेयरी में रविवार रात भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकलकर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीन पशु झुलस गए। इनमें एक बछड़े ने दम तोड़ दिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी मोनू की श्यामनगर में पशु डेयरी है। जिसमें 12 पशु पशु हैं। मोनू ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार रात डेयरी बंद कर घर चला गया था। इसी बीच देर रात लगभग ढाई बजे डेयरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। डेयरी में पशुओं के लिए रखे भूसे ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में पड़ोसियों को आग लगने की जानकारी हुई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंचे डेयरी मालिक ने सबसे पहले ताला खोलकर पशुओं को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, एक बछड़े के मरने की सूचना है। पुलिस व दमकलकर्मी पहुंच गए थे।