{"_id":"6a356fdb518486f17e03ebcb","slug":"fir-registered-against-hydra-operator-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112661-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हाइड्रा की चपेट में आने से मरे गांव ततीना निवासी सतबीर का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह गांव पहुंचा। जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी पत्नी ने हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार को मिल रोड़ पर हाइड्रा (क्रेन) की चपेट में आने से गांव ततीना निवासी साइकिल सवार सतबीर की मौत हो गई थी। हाइड्रा का चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर गांव वाले मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया था। शुक्रवार को सतबीर की पत्नी सरोज ने अज्ञात हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि हाइड्रा का चालक अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है, शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -