{"_id":"6a622ace0feba33b9c0af2a3","slug":"fir-registered-against-deceased-driver-ashutosh-mishra-accused-of-negligent-driving-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106177-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मृतक चालक आशुतोष मिश्रा के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मृतक चालक आशुतोष मिश्रा के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप
विज्ञापन
- सात जुलाई को सकौती ओवरब्रिज के पास हुआ था हादसा, तीन दोस्तों की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती ओवरब्रिज पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। हादसे में जान गंवाने वाले कार चालक आशुतोष मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई मृतक नितेश शर्मा के छोटे भाई तरुण शर्मा की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के प्रेमनगर करावल निवासी तरुण शर्मा ने दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि सात जुलाई को उसका बड़ा भाई नितेश शर्मा अपने परिचित मिथुन और शैलेंद्र के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। कार को आशुतोष मिश्रा चला रहा था। आरोप लगाया गया कि सफर के दौरान कार में बैठे लोग लगातार आशुतोष को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दे रहे थे, लेकिन उसने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना जारी रखा, जिस कारण सकौती ओवरब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद टायर फट गया और कार कई पलटियां खाते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में चालक आशुतोष मिश्रा, नितेश शर्मा और शैलेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल, वाहन की तकनीकी रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती ओवरब्रिज पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। हादसे में जान गंवाने वाले कार चालक आशुतोष मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई मृतक नितेश शर्मा के छोटे भाई तरुण शर्मा की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के प्रेमनगर करावल निवासी तरुण शर्मा ने दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि सात जुलाई को उसका बड़ा भाई नितेश शर्मा अपने परिचित मिथुन और शैलेंद्र के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। कार को आशुतोष मिश्रा चला रहा था। आरोप लगाया गया कि सफर के दौरान कार में बैठे लोग लगातार आशुतोष को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दे रहे थे, लेकिन उसने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना जारी रखा, जिस कारण सकौती ओवरब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद टायर फट गया और कार कई पलटियां खाते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में चालक आशुतोष मिश्रा, नितेश शर्मा और शैलेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई।
विज्ञापन
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल, वाहन की तकनीकी रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन