{"_id":"6974e8636d1be46fb80ffb46","slug":"filled-the-correct-form-provided-complete-information-yet-the-notice-came-meerut-news-c-73-1-mct1008-106126-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सही फार्म भरा, पूरी जानकारी दी, फिर भी आ गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सही फार्म भरा, पूरी जानकारी दी, फिर भी आ गया नोटिस
Sat, 24 Jan 2026 09:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 24 Jan 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी मतदाता मनदीप। संवाद
एसआरआई: 490 लोगों की हुई सुनवाई 40 फीसदी का मौके पर निस्तारण का दावा
लोगों ने सही दस्तावेज देने के बाद भी नोटिस मिलने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। ब्लॉक सभागार में एसआईआर अभियान के तहत सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में जारी 5300 नोटिसों से संबंधित मामलों पर विचार किया गया। शनिवार को सुनवाई के पहले दिन करीब 490 मतदाताओं की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों ने करीब 40 प्रतिशत मतदाताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का दावा किया। बाकि लोगों को एसआईआर में चुनाव आयोग की तरफ से जारी दस्तावेज के आधार पर सूची में नाम जोड़ने की बात कही गई।
सुनवाई न्यायिक तहसीलदार अनुजा अत्री की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के बूथ 1 से 140 तक के मतदाताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। एईआरओ अनुजा अत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिन मतदाताओं के दस्तावेज सही मिलेंगे उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएंगे। इस संबंध में सिवाल खास विधानसभा के ईआरओ ने बताया कि प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि पूरे विधानसभा में 23136 लोगों को नोटिस जारी किए गए। जिसकी सुनवाई के निए पूरे विधानसभा में तीन ब्लाकों में सुनवाई केंद्र बनाए हैं। जिसमें 26 अधिकारी सुनवाई कर समस्या का समाधान कर रहें है। सुनवाई 6 फरवरी तक चलेगी।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सुभाष चदं ने बताया कि उसकी पत्नी शिक्षा का फार्म 2003 मतदाता सूची के आधार पर भरकर जमा किया गया था लेकिन फिर भी नोटिस जारी किया गया है। वह ठीक कराने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
कस्बा हर्रा निवासी परवेज ने बताया कि उनकी माता रिजवाना नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है। उन्होंने सही तरीके से गणना पत्र भरा था। जिसकी एक काॅपी उनके पास है। फिर भी नोटिस जारी कर दिया गया।
गांव पथौली निवासी बबीता ने बताया कि उन्होंने एसआईआर का फार्म सही तरीके से और समय पर जमा किया था, इसके बावजूद उन्हें नोटिस थमा दिया गया।
गांव बपारसी निवासी मनदीप ने बताया कि उसकी पत्नी ने एसआईआर फार्म उसने ठीक भरा था। पत्नी के गणना पत्र में उसके मायके में दर्ज परिजनों से संबंधित जानकारी दर्ज की गई। फिर भी नोटिस मिला है।