{"_id":"6011cdc58ebc3ef7c6580727","slug":"fill-form-today-for-main-examination-of-odd-semester-courses-city-news-mrt5225058195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषम सेमेस्टर कोर्सों की मुख्य परीक्षा के लिए आज से भरें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषम सेमेस्टर कोर्सों की मुख्य परीक्षा के लिए आज से भरें फॉर्म
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में ट्रेडिशनल के विषम सेमेस्टर कोर्सों वाले छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार से मुख्य-बैक एवं भूतपूर्व परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि पांच फरवरी है। कॉलेजों में प्रिंट आउट आठ फरवरी तक जमा कर सकते हैं।
कैंपस और कॉलेजों में संचालित एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी कृषि एवं एलएलएम के सत्र 2020-21 के विषम तृतीय सेमेस्टर एवं स्नातक में विषम सेमेस्टर प्रणाली के कोर्स बीएससी एजी, बीएससी गृह विज्ञान एवं तीन वर्षीय एलएलबी के तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, बैक एवं भूतपूर्व परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रथम सेमेस्टर इनके परीक्षा फॉर्म 28 जनवरी से पांच फरवरी तक भरे जाएंगे। इनमें प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को छोड़कर विषम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये परीक्षाएं विवि जल्द आयोजित कराएगा। विवि ने पूरा कार्यक्रम वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।
एलएलबी-एलएलएम में एडमिशन की अंतिम तिथि आज
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में एलएलएम और एलएलबी में दूसरी मेरिट से एडमिशन की बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि है। ऐसे में मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं एडमिशन ले लें। इसके बाद इन छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद विवि ओपन मेरिट जारी करेगा। छात्र-छात्राएं अपना ऑफर लेटर और सारे कागजात लेकर कॉलेजों में एडमिशन ले लें। मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन लें।