फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Filed a case against Jain Muni, family mambers said, fear of unhappiness with daughter

जैन मुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिजनों ने कहा- बेटी के साथ अनहोनी का डर

Thu, 02 Aug 2018 09:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Filed a case against Jain Muni, family mambers said, fear of unhappiness with daughter
फाइल फोटो

जैन मुनि से जुड़े वीडियो वायरल प्रकरण और एमटेक की छात्रा के अपहरण मामले ने तूल पकड़ लिया है। 28 जुलाई को हरिद्वार जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से लापता हुई खतौली निवासी छात्रा के पिता ने बहादराबाद थाने में जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। साथ ही उनके परिवार पर जान का खतरा है। उन्होंने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में उन्हीं की बेटी है। 

विज्ञापन


खतौली के एक मोहल्ला निवासी छात्रा करीब छह दिनों से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दिल्ली रोड पर स्थित शैक्षणिक संस्थान से 28 जुलाई से गायब है। बेटी के लापता होने की सूचना पर परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। 31 जुलाई को बहादराबाद थाने में छात्रा के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जैन मुनि नयन सागर पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया गया है। एमटेक की छात्रा के मामले में जैन मुनि का नाम आने के बाद जैन समाज में खलबली मच गई है। इसी बीच वायरल हुए वीडियो में भी जैन मुनि के साथ लापता छात्रा दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

वहीं मुकदमे के वादी सुनील कुमार जैन ने बताया कि बेटी की सहपाठी ने उन्हें उसके गायब होने की सूचना दी थी। वह इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, मगर बेटी की कोई जानकारी नहीं मिली। उसके फोन नंबरों पर संपर्क किया, लेकिन दोनों फोन बंद मिले। एमटेक की पढ़ाई के साथ ही बेटी प्राईवेट जॉब भी करती है। दो दिन तक कोई पता नहीं चलने पर 31 जुलाई को हरिद्वार के बहादराबाद थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें शक है कि जैन मुनि नयन सागर ने बेटी का अपहरण किया है। 

उनका आरोप है कि जैन मुनि ने उनकी बेटी को बरगला रखा है। बहादराबाद पुलिस ने भी बरामदगी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने माना कि वायरल हुई वीडियो में उन्हीं की बेटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed