फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting between two parties in Pooth village, FIR registered against four

Meerut News: पूठ गांव में दो पक्षों में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Jan 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties in Pooth village, FIR registered against four
रोहटा। थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में रंजिश में आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए युवक पर हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए आई महिला भी घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पूठखास निवासी देवेंद्र शर्मा पुत्र कपिल देव शर्मा ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार को उसका भाई सुनील उर्फ मोनी घर बैठा था। इसी बीच आरोपी बंटी, राहुल, आकाश व राधा ने आकर गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए आई गीता पत्नी देवेंद्र घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपियों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल का सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed