फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight between bride and groom during wedding rituals in Daurala of Meerut

UP: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में खूब हुई थप्पड़बाजी, घराती-बराती भी आपस में भिड़े, इस बात पर बिगड़ा था मामला

Tue, 05 Mar 2024 12:39 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2024 12:39 AM IST
सार

Meerut News : शादी की रस्मों में देरी होने पर दूल्हा और दुल्हन के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दुल्हन और दूल्हे में थप्पड़बाजी शुरू हो गई। वहीं, घराती और बराती भी आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Fight between bride and groom during wedding rituals in Daurala of Meerut
दूल्हा-दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्रेम विवाह के दौरान शादी की रस्मों में देरी होने पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर थप्पड़बाजी हो गई। विवाद बढ़ने पर घराती व बराती आपस में भिड़ गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र निवासी युवती दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। दिल्ली स्थित द्वारिका पुरी निवासी युवक भी उसके साथ कार्य करता है। इन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। काफी दिनों तक दोनों में प्रेम प्रसंग चला। मामले की जानकारी दोनों के परिवार हुई। दोनों परिवारों ने इनकी शादी कराने का फैसला लिया।

विज्ञापन

सोमवार काे दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक बरात लेकर पहुंचा। इस दौरान रस्मों में थोड़ी देर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। हालांकि, मामला निपट गया। लेकिन जयमाला के दौरान रस्मों में देरी होने के चलते दूल्हा व दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दूल्हे ने भी दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़बाजी होते ही दोनों पक्षों में मामला बिगड़ गया और जमकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के सामने दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में एक-दूसरे के खर्च हुए पैसों को वापस करने पर समझौता हुआ।

यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा

थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed