फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fifteen cities of western UP connected with Jio Fiber network, will get free-calling with ultra high speed

खुशखबर: जियो फाइबर नेटवर्क से जुड़े पश्चिमी यूपी के 14 शहर, अल्ट्रा-हाई स्पीड के साथ मिलेगी फ्री-काॅलिंग

Mon, 03 Aug 2020 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2020 01:14 PM IST
सार

  • अल्ट्रा एचडी सेट टॉप बॉक्स से साधारण टीवी बनेगा स्मार्ट टीवी  
  • 100 एमबीपीएस से 1जीबी तक की मिलेगी डेटा स्पीड
  • जल्द ही वेस्ट यूपी के अन्य शहरों में होगा लाॅन्च

विज्ञापन
Fifteen cities of western UP connected with Jio Fiber network, will get free-calling with ultra high speed
जियो फाइबर, Jio fiber - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के बीच फाइबर आधारित वायर ब्रॉडबैंड की बढ़ती मांग को देखते हुए रिलायंस जियो ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के विस्तार की योजना शुरू की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 शहर जियो फाइबर ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

विज्ञापन


इनमें मेरठ, आगरा, बरेली, अलीगढ़, सहरानपुर, मुरादाबाद, मथुरा, मोदीनगर, बिजनौर, चंदौसी, चांदपुर, हापुड़, पिलखुआ और सिकंदराबाद शामिल हैं। जल्द ही इसे राज्य के अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


जियो फाइबर नेटवर्क पर इंटरनेट की अल्ट्रा-हाई-स्पीड के साथ साथ, स्मार्ट फोन फिक्स्ड लाइन भी मिलती है। इस फिक्स्ड लाइन फोन से देश के किसी भी नेटवर्क पर कहीं से भी फ्री में कॉल किया जा सकता है। ग्राहकों को इसका कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगरः महिला आईएएस शैलजा शर्मा की गला दबाकर हत्या की कोशिश में पति गिरफ्तार

अपनी तेज स्पीड की वजह से कॉर्पोरेट्स, मध्यम और लघु उद्योगों के साथ सरकारी ऑफिसों में जियो फाइबर नेटवर्क पहली पंसद बन कर उभरा है। दरअसल, ग्राहकों को जियो फाइबर पर टॉप स्पीड, फिक्स्ड लाइन फोन और ओवर द टॉप एप्लिकेशन्स यानी ओ-टी-टी ऐप्स जैसी ट्रिपल-प्ले-कॉम्बिनेशन सर्विस मिलती हैं।

साथ ही अल्ट्रा-एचडी सेट टॉप बॉक्स भी मिलता है जिसकी मदद से ओटीटी एप्स का इस्तेमाल कर किसी भी सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed