फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fgfdgdfgdfgdfgdfgdfgdfgfd

Meerut News: नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले विपक्ष पार्षदों ने मोर्चा खोला

Thu, 28 Dec 2023 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
fgfdgdfgdfgdfgdfgdfgdfgfd
- पुनरीक्षित बजट और पार्षदों के प्रति भेदभाव पर उठाए गए सवाल
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले ही विपक्ष के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया कि निगम अधिकारी शहर में विकास कार्यो में भेदभाव कर रहे हैं। कार्यकारणी बैठक में घोषित पुनरीक्षित बजट और विपक्ष के पार्षदों के वार्ड में 15-15 लाख रुपये के कार्य न होने पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि बोर्ड बैठक की 96 घंटे पहले सूचना देनी होती है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक भी कई पार्षदों को जानकारी नहीं दी है। बैठक में विपक्ष के पार्षदों को बोलने तक नहीं दिया जाता है।
30 दिसंबर को नगर निगम की बोर्ड बैठक होनी तय है। इससे पहले सर्वदलीय विपक्ष के पार्षदों की दिल्ली रोड स्थित मारवाड़ी भोज में बैठक हुई। पार्षदों ने पुनरीक्षित बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि आगामी तीन महीने (अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर) का मनगढ़ंत तरीके से बजट बनाकर पेश किया गया है। यह बजट सिर्फ सितंबर तक बनाना चाहिए था। कहा कि दलित, अल्पसंख्यक और मलिन बस्तियों की हालत खराब है। वहां पर सफाई भी नही हो पा रही है और ज्यादातर खंभों पर लाइट बंद पड़ी हुई है। पानी की आपूर्ति भी ठीक नहीं है। पहली बोर्ड बैठक में सभी पार्षदो से 15-15 लाख रुपये के प्रस्ताव लिए गए थे, जिनके अभी तक टेंडर नहीं निकाले गए।
विज्ञापन

नगर निगम के 15 वित्त आयोग निधि का पैसा एयर क्वालिटी, इम्मेन्ट और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट में लगाया गया है, जबकि महानगर की कई सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब है। सड़क पर धूल उड़ने में लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी होती है। पार्षदों ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक और सदन की बैठक में विपक्षी पार्षदों को बोलने तक नहीं दिया जाता। कार्यवृत्त में विपक्षी पार्षदों के प्रस्ताव को शामिल तक नहीं किया जाता है। शनिवार को सदन की बैठक में विपक्ष के पार्षद जनता के हित और निगम हित को नियमानुसार मजबूती के साथ रखेंगे। आपत्ति करने पर सभी विपक्ष के पार्षद एक साथ विरोध करेंगे, जरूरत पड़ने पर बैठक का बहिष्कार कर देंगे। बैठक में पार्षद पति रंजन शर्मा, पार्षद कीर्ति घोपला, पार्षद पति शाहिद अब्बासी, इकराम सैफी, सुमित शर्मा, रिहाना, सुखपाल निम्मी उर्फ लल्लू और अन्य पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed