फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students were made aware through information about the POCSO Act.

Meerut News: पॉक्सो कानून की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक

Wed, 30 Sep 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Female students were made aware through information about the POCSO Act.
खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में एसीजेएम सावन कुमार ने बताए बच्चों के अधिकार और कानूनी संरक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांधी जयंती के अवसर पर थापरनगर स्थित खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसीजेएम सावन कुमार ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के अधिकार और किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम के उल्लंघन पर होने वाले कानूनी परिणामों के बारे में भी बताया।

एसीजेएम ने छात्राओं को समझाया कि असुरक्षित स्थिति या किसी तरह के उत्पीड़न का सामना होने पर चुप रहने के बजाय समय रहते मदद लेनी चाहिए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सतनाम कौर ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षित परिस्थिति में डरकर चुप न रहें। समय रहते अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित सहायता तंत्र से संपर्क करें। उन्होंने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के उपयोग और इसकी भूमिका की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान छात्राओं को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed