फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students showcased their talent by participating in Rangoli and speech competitions.

Meerut News: छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Wed, 30 Sep 2026 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Female students showcased their talent by participating in Rangoli and speech competitions.
दौराला - दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 और 30 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के निर्देशन में हुए कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी प्रो. अनीता गोस्वामी रहीं।
रील प्रतियोगिता में सादिका ने प्रथम, कीर्ति, दिव्या और कशिश ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. दीप्ति चौधरी और प्रो. मनीष कुमार ने किया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जितेंद्र विकल और डॉ. गजेंद्र ने किया। विकसित भारत एवं सरकारी योजनाएं विषय पर भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें जानवी ने प्रथम, मेघा और अनन्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. कुसुमलता, डॉ. राकेश कुमार रहे।
विज्ञापन

प्रो. विशाल कुमार ने स्टार्टअप एवं इनोवेशन विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने विकसित भारत की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसमें चंचल ने प्रथम, शगुन और आकांक्षा ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयोजन डॉ. शरद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed