फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female advocate scorched due to fire in kitchen

रसोई में आग लगने से महिला अधिवक्ता झुलसी

Sat, 28 Nov 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Female advocate scorched due to fire in kitchen
खरखौदा(मेरठ)। कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात सिलिंडर में हुए गैस रिसाव से रसोईघर में आग लग गई। इसमें चाय बनाने गई महिला वकील एवं उनका पति झुलस गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने महिला को 40 फीसदी झुलसना बताया है। वह मेरठ जिला बार की सदस्य भी हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला बार अध्यक्ष मिसबाहुद्दीन के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला वकील फरजाना पत्नी मेहरुद्दीन उनकी जूनियर हैं। उनके अनुसार मेरठ में कांच का पुल निवासी फरजाना ने कई वर्ष पहले देवबंद निवासी मेहरुद्दीन से निकाह किया था। वे कई वर्ष से कांशीराम कॉलोनी में रह रहे हैं। फरजाना बृहस्पतिवार शाम अपने पति के साथ मां के पास गई थीं। इन्होंने रात्रि में वहीं खाना खाया तथा करीब नौ बजे कांशीराम कॉलोनी लौट आए। यहां मेहरुद्दीन ने पत्नी फरजाना से चाय पीने की इच्छा जाहिर की। इस पर फरजाना रसोईघर में चाय बनाने के लिए गईं। उन्होंने जैसे ही चूल्हा जलाया तो रसोईघर में आग लग गई। फरजाना आग में झुलसने लगी तो शोर सुनकर मेहरुद्दीन बचाने पहुंचे तो वे भी झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार फरजाना करीब 40 फीसदी झुलस गई हैं। मिसबाहुददीन के अनुसार दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे चुके हैं। वहीं, जिला बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता भी फरजाना का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता फरजाना से बात की। उन्होंने सिलिंडर में आग लगने से झुलसना बताया है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।-देवेश सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed