{"_id":"6175c5cf201b42551933e0f4","slug":"fearless-miscreants-robbed-the-chain-from-the-woman-on-baghpat-road-city-news-mrt5621219105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत रोड पर बेखौफ बदमाशों ने महिला से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत रोड पर बेखौफ बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
विज्ञापन

मेरठ। करवा चौथ पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रहीं। रविवार को बागपत रोड पर बाइक सवार बदमाश एक महिला की गले से चेन झपटकर फरार हो गए। छीनाझपटी में आधी चेन महिला के हाथ में रह गई। सूचना पाकर रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों में दो बदमाश कैद हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
बागपत रोड पर कन्हैया वाटिका में अंकुर बंसल का परिवार रहता है। सुबह उनकी पत्नी तनु बंसल कालोनी के बाहर एक दुकान से सामान खरीदने निकली थी। लौटते समय कालोनी की गली में प्रवेश किया तो सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने की कोशिश की। तनु गले में पड़ी चेन पकड़ ली। इस कारण बदमाश आधी चेन ही ले जा सके। इसके बाद बदमाश मलियाना फ्लाईओवर की ओर से फरार हो गए। करीब दो घंटे पर अंकुर घर पहुंचे तो तनु ने उन्हें घटना बताई। कालोनी के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा पहुंचे।
आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक सवार दो बदमाश नजर आए। वह पहले कालोनी के अंदर गए और जैसे ही महिला वहां पहुंची, वारदात कर दी। बताया जाता है कि तीन महीने में एक बाइक भी यहां से चोरी हो चुकी है। धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे।