फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear in peoples of many village after water increase in Yamuna river at Baghpat city

यमुना के किनारे बसें गांवों में दहशत का माहौल, सड़कों तक पहुंचा पानी, प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद

Tue, 20 Aug 2019 06:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Aug 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Fear in peoples of many village after water increase in Yamuna river at Baghpat city
कई गांवों के किनारे पहुंचा यमुना का पानी - फोटो : अमर उजाला

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने का असर अब दिखने लगा है। यमुना के किनारे बसें कई गांवों के बाहर सड़कों तक यमुना का पानी पहुंच गया है, इससे ग्रामीण दहशत में हैं। जागोस, कोताना और खेडी प्रधान सहित अन्य गांवों के बाहर सड़कों तक पानी पहुंच गया है। यहां ज्वार, गन्ने सहित अन्य सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे ग्रामीण दहशत में है, हालांकि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं सोमवार देर रात तक डीएम और एसपी ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता सहित टीम ने कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में मंडराया बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना और गंगा, तबाह हो गई हजारों बीघा फसलें

तहसील क्षेत्र के गांव जागोस, बदरखा, ककौर, शबगा, कोताना, खेड़ी प्रधान, निनाना सहित अन्य गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए लेखपालों की ड्यूटी लगा दी गई है। उनसे समय-समय पर यमुना में जलस्तर और उसके प्रभाव की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

Trending Videos

वहीं सोमवार रात भी डीएम शकुंतला गौतम व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने टांडा, छपरौली, बदरखा, जागोस में यमुना में जलस्तर और लगाई गई ठोकरें देखीं। मंगलवार सुबह सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता हृदय नारायण सिंह, एक्सईएन संजीव कुमार, अवर अभियंता वीरपाल पंवार, विकास कुमार ने टांडा गांव में भ्रमण किया।

बारिश के कहर से रेल यातायात ठप, मेरठ से गुजरीं पश्चिम बंगाल और बिहार की ट्रेनें, ये हुई रद्द

अवर अभियंता वीरपाल पंवार ने बताया कि टांडा गांव में कोई खतरा नहीं। फिलहाल विभागीय कर्मचारी तटबंध की रक्षा में जुटे हैं। इसके बाद टीम ने 11 बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed