फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   father revealed the source of joy

चर्च में फादर ने सुनाया आनंद के स्रोत का किस्सा

Wed, 06 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
father revealed the source of joy
सरधना। नगर के ऐतिहासिक चर्च में कृपाओं की माता के नवीना महोत्सव के तहत मंगलवार को विशेष प्रार्थना में हमारे आनंद के स्रोत का हिस्सा फादर ने सुनाया। प्रार्थना में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं, मेले की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विशेष प्रार्थना में सर्वप्रथम माला विनती की गई। इसके बाद मिस्सा बालिदान कराया गया। प्रार्थना में फादर ने हमारे आनंद के स्रोत का किस्सा सुनाया। कहा कि ईश्वर के नजदीक ऐसे लोग होते हैं, जो संसार में दूसरों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं और खुशी बांटते हैं। इंसान दूसरों की खुशी के लिए काम करता है या खुशी बांटता है। उससे ईश्वर खुश होते हैं। ऐसे लोगों को कभी भी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसलिए हमें सदैव दूसरों की खुशी एवं जरूरत का ध्यान रखना चाहिए। प्रार्थना में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, मेले का समय नजदीक आते ही बाहरी दुकानदार भी आने शुरू हो गए हैं। चर्च परिसर के सामने झूले लगने शुरू हो गए हैं। वहीं, चर्च में भी रंगाई-पुताई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed