फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father made daughter sit in bus, in-laws did not reach, husband is searching

पिता ने बेटी को बस में बैठाया, नहीं पहुंची ससुराल, पति कर रहा तलाश

Fri, 11 Jun 2021 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Father made daughter sit in bus, in-laws did not reach, husband is searching
पिता ने बेटी को बस में बैठाया, नहीं पहुंची ससुराल, पति कर रहा तलाश
विज्ञापन

दौराला। मटौर गांव निवासी एक मंदबुद्धि महिला पिता द्वारा दादरी से बस में बैठाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने दौराला थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मटौर गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि एक जून को वह मजदूरी पर गया था। इसी दौरान उसकी 28 वर्षीय मंदबुद्धि पत्नी इंद्रेश टेंपो में बैठकर मायके दादरी गांव में अपने पिता विजयपाल के घर पहुंच गई। मजदूरी से लौटने के बाद देवेंद्र ने पत्नी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसने ससुराल में संपर्क किया। ससुरालियों ने महिला को दो-तीन बाद भेजने की बात कही। करीब पांच दिन बाद पिता विजयपाल व उसके भाइयों ने इंद्रेश को उसकी ससुराल भेजने के लिए बस में बैठा दिया और बस चालक से उसे मटौर गांव में उतारने की बात कही। लेकिन वह मटौर नहीं पहुंची। महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर पति ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने दौराला थाने में पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर बृजेश चौहान ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed