फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father brought his daughter in a Palki In Meerut

पिता ने पेश की मिसाल: बेटियों को माना लक्ष्मी का रूप, पालकी में बैठाकर लाया, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

Sun, 28 Jul 2024 11:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कंकरखेड़ा (मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंकरखेड़ा (मेरठ) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Jul 2024 11:16 PM IST
सार

हाईवे पर पहुंचने पर बेटियों को पालकी में बैठा देख लोगों में भी उत्साह बढ़ गया। कांवड़ देखने आए लोगों ने हाथ जोड़कर पिता को सम्मान दिया।

विज्ञापन
Father brought his daughter in a Palki In Meerut
बेटी को लेकर पहुंचा पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहां एक ओर समाज में बेटी पैदा होने पर गलत मानसिकता रखने वाले लोग हैं। वहीं एक पिता ने अपनी दोनों बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना है। पिता अपनी दोनों बेटियों को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहा है। कंकरखेड़ा पहुंचने पर कांवड़िये व दोनों बेटियों के साथ सेल्फी व फोटो लेने वालों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


जिला गाजियाबाद के मोदीनगर के पास स्थित गढ़ी  गदाना गांव निवासी धर्मेद्र ने बताया कि वह मिनी मेट्रो चलाने का काम करता है। उसकी शादी 15 साल पूर्व संगीता से हुई थी। शादी के बाद दोनों के पांच बच्चे हुए साधना, सृष्टि, देवराज, विधि व ज्योति। कावड़िया ने बताया कि बेटियों ने हरिद्वार जाने की बात कही थी। जिसके वह अपने परिवार को लेकर हरिद्वार पहुंचा। जहां उसने परिवार के साथ गंगा में डुबकी लगाई। 15 जुलाई को दोनों बेटियों विधि व ज्योति को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से मोदीनगर के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन

रविवार रात कांवड़िया अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा हाईवे पहुंचा। हाईवे पर पहुंचने पर बेटियों को पालकी में बैठा देख लोगों में भी उत्साह बढ़ गया। कांवड़ देखने आए लोगों ने हाथ जोड़कर पिता को सम्मान दिया। वही पिता के जज्बे को लोगों ने सलाम किया। पिता- बेटियों की जोड़ी को देखने के लिए लोगों का हुजूम हाईवे पर जमा हो गया। कावड़िया ने बताया कि वह आज रात कंकरखेड़ा में ही विश्राम करेगा। सोमवार सुबह वह अपने परिवार को लेकर आगे के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed