{"_id":"5d5da8658ebc3e6c9c4c89a7","slug":"father-beaten-opposing-of-molestin-laward-news-mrt4393240164","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा
विज्ञापन
लावड़ मेला रक्षाबंधन में पिता के साथ मेला देखने आई थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
लावड़। लावड़-मसूरी मार्ग पर लगे मेला रक्षाबंधन में मंगलवार देर रात अपने पिता के साथ मेला देखने आई एक युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पिता के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ भी अभद्रता की। हालांकि उस दौरान लोगों ने बीच बचाव करा दिया। थोड़ी ही देर बाद युवकों ने मौका पाकर युवती के पिता के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
कस्बा निवासी एक युवती मंगलवार देर रात अपने पिता के साथ मेला देखने आई थी। इसी दौरान कस्बे के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उसके पिता के साथ अभद्रता की तथा मारपीट पर उतारू हो गए। उस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया। युवती मीठेपुर मार्ग स्थित झूले पर झूलने के लिए चली गई। इसी दौरान उक्त तीनों युवक वहां पहुंचे और नीचे खड़े उसके पिता से गालीगलौज कर मारपीट की। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। इस पर पीड़ित घायल अवस्था में लावड़ चौकी पहुंचा तथा तहरीर दी है। वहीं, चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।