{"_id":"5e1c7fb58ebc3e87ed670eca","slug":"fast-rain-with-hailstones-in-saharanpur-city-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में तेज बारिश के साथ जमकर बरसे ओले, कैमरे में कैद हुआ शिमला जैसा नजारा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में तेज बारिश के साथ जमकर बरसे ओले, कैमरे में कैद हुआ शिमला जैसा नजारा, तस्वीरें
यूपी के सहारनपुर जनपद में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सहारनपुर के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश और हवाओं के साथ जमकर ओले बरसे। इससे जनपद में ठंड बढ़ हई है। खास बात यह है कि चंद घंटों बाद ही शहर में शिमला जैसा नजारा देखने को मिला। आगे देखिए शानदार तस्वीरें-
बताया गया कि जनपद में अचानक अपराह्न के बाद बादलों ने डेरा डाला। फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में यमुना और खादर क्षेत्र में ओले गिरने लगे। कई जगहों पर जमकर ओलावृष्टि हुई है। गांव घघरौली में गन्देवड़ चिलकाना मुख्य मार्ग पर एचटी लाइन का पोल तेज हवा में गिर गया। जनपद के बेहट अंतर्गत यमुना खादर क्षेत्र में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने भी जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल गिर पड़े।
3 of 6
खूब ओले बरसे
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बेहट के यमुना तटवर्ती गांव बरथा कोरसी एवं बरथा असलमपुर आदि गांवों में रुक-रुक कर ओलावृष्टि होती रही। इसके साथ ही मिर्जापुर क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से जहां बेहट फल पट्टी क्षेत्र में आम के बागानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सहारनपुर में जमकर बरसे ओले
- फोटो : अमर उजाला
जिले के देहात क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है। किसानों ने कहा ओले पड़ने से उनकी सब्जी सहित अनेक फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सहारनपुर में खूब ओले पड़े
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर साढ़ौली कदीम में यमुना के तटवर्ती क्षेत्र के नुनयारी, जोधे बांस, तिड़फुआ, रसूली, नानौली, बरथा, शेखपुरा, मंझाड़ी आदि सहित कई गांवों में अचानक भारी ओले पडे़। इससे किसानों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई। किसान प्रेमपाल, शभूराम काम्बोज, पंकज कुमार, पदम प्रकाश शर्मा, मेघराज सिंह, केदारनाथ, सर्वेश कुमार, रजत कुमार, माजिद, चौ. तुफैल, खालिद आदि ने कहा भारी ओले पड़ने से जहां उनकी सब्जी की फसलें तबाह हो गई, वहीं उनके खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं, एवं चारे सहित आम के बागों में भारी नुकसान होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।