फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Fast rain and hailstones in West UP, Cold will now increase

तेज बारिश के साथ पश्चिमी यूपी में बिछी बर्फ की चादर, आंधी-तूफान से गिरे पेड़

Thu, 07 Feb 2019 09:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Feb 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Fast rain and hailstones in West UP, Cold will now increase
पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश और पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम को तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश में जमकर ओले पड़े। ओलावृष्टि से शहर की सड़कें बर्फ की चादर बन गईं। कुछ देर के लिए सड़कों पर केवल ओले ही नजर आए। ओलावृष्टि के बाद अचानक ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे और कई बार बारिश हुई।

विज्ञापन

  
वहीं मुजफ्फरनगर में गुरुवार को सुबह से ही आकाश में काले बादल छाए रहे और बारिश शुरू हो गई। दोपहर में मौसम थोड़ा सा खुला, लेकिन ठंडी हवाओं का चलना जारी रहा। शाम तक आकाश में घने काले बादल फिर से छा गए और देर शाम साढ़े सात बजे से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। मोटे-मोटे ओले पड़े। लगातार दस मिनट तक ओले पड़ते रहे। ओलावृष्टि जब रुकी तो सड़कें सफेद बर्फ बन चुकी थीं। ओलावृष्टि को यहां गेहूं और अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है।

विज्ञापन

शहर की विद्युत व्यवस्था ठप

शाम के समय तेज आंधी के आते ही शहर की बिजली गुल हो गई। तेज आंधी में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर तारों पर गिर गए। देर रात तक विभाग बिजली को सुचारू करने में लगा था। बिजली नहीं आने से सड़कों और गलियों में अंधेरे की स्थिति बनी रही। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि विभाग का यह प्रयास है कि रात्रि में ही बिजली को सुचारू किया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed