फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers traffic jam on twelve main roads connected with Meerut On the call of Bharat Bandh

गुस्से में किसान: भारत बंद के आह्वान पर मेरठ से जुड़े 12 मुख्य मार्गों पर रहेगा चक्का जाम

Sun, 26 Sep 2021 12:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Sep 2021 12:57 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कल सुबह 10 बजे 4 बजे तक बाजार बंद रखेंगे, जबकि सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक टोल फ्री करा देंगे। बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी बाजारों में जाकर प्रतिष्ठानों को बंद कराएंगे।

विज्ञापन
Farmers traffic jam on twelve main roads connected with Meerut On the call of Bharat Bandh
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कल यानी 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के आह्वान पर चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम को सफल बनाने के लिए रविवार को अपार चेम्बर में प्रेसवार्ता करते भारतीय किसान यूनियन संगठन पदाधिकारी व मेरठ व्यापार मण्डल पदाधिकादियों ने जानकारी दी।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कल सुबह 10 बजे 4 बजे तक बाजार बंद रखेंगे। जबकि सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक टोल फ्री करा देंगे, जबकि 12 मुख्य मार्गों पर चक्का जाम रहेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: गुर्दा बचाने को बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, दो घंटे में मेरठ से गुरुग्राम पहुंचेंगे ब्लड सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये मार्ग रहेंगे जाम
बताया गया कि किसान इनमें एनएच-58 पर सकौती, सिवाया टोल प्लाजा, परतापुर, करनाल रोड पर जंगेठी, दबथुआ, भूनी चौराहा, रिठाली, मेरठ पौढ़ी मार्ग पर बहसूमा, छोटा मवाना, पूठ गंगनहर पर जानी नहर व किला-गढ़रोड तिराहा पर चक्का जाम करेंगे। 



मेरठ व्यापार मंडल पदाधिकारी शैंकी वर्मा व जीतू नागपाल ने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी बाजारों में जाकर प्रतिष्ठानों को बंद कराएंगे। किसान रीढ़ की हड्डी है, किसान 365 दिन किसान कार्य करते हैं। हम व्यापारी भी किसानों के बिना बेकार हैं। किसानों के साथ चाहे जेल जाना पड़े हम हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे।
 

मेंरठ में बंद रहेंगे बाजार
मेरठ में लालकुर्ती, सदर बाजार, कंकरखेड़ा, आबूलेन, शास्त्रीनगर, रोहटा रोड, कासिमपुर, मोहम्मदपुर, रेलवे रोड, सोतीगंज, शहर सर्राफ, सदर सर्राफ सहित अन्य बाजारों को बंद करने की बात कही। हालांकि कल सोमवार को साप्ताहिक बन्दी के चलते भी शहर के कई बाजार बंद रहेंगे। जिसको लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा भारत बंद जो लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है उसी के अनुरूप चलेंगे। कहा कि यह पूरे भारत का बंद है, एक जिले का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed