फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers protest: More then One thousand farmers from Bijnor traveled to Delhi

Farmers protest UP: बिजनौर से डेढ़ हजार किसानों ने किया दिल्ली कूच, यूपी गेट पर डाला डेरा

Sat, 28 Nov 2020 07:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Nov 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest: More then One thousand farmers from Bijnor traveled to Delhi
farmers - फोटो : अमर उजाला
पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन और कृषि कानून के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं को यूपी गेट पर पुलिस ने रोक लिया है। वहां से भी किसान दिल्ली जाने के लिए अड़े हुए हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कई जगह बैरीकेटिंग तोड़ी है। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि किसानों को रोकने के लिए ट्रैक्टर लगाए गए हैं लेकिन वे हर कीमत पर दिल्ली जाकर रहेंगे।
विज्ञापन


किसानों की पंजाब, हरियाणा के किसानों के समर्थन में बिजनौर जनपद में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने तहसीलों में धरना दिया था। धरना शाम चार बजे तक था लेकिन किसानों ने धरना दो बजे ही खत्म करके दिल्ली कूच का एलान कर दिया था। जिले से 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रात 11 बजे दिल्ली के लिए कूच किया। किसान पूरी रात ट्रैक्टर चलाते हुए शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गए। 
विज्ञापन

वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने बताया कि उनका संगठन दिल्ली के बुराड़ी मैदान में पहुंच चुका है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें पुलिस ने कई जगह रोकने की कोशिश की। इस दौरान उपेंद्र राठी, तेजपाल सिंह, आशु, वेदप्रकाश सिंह, संजीव कुमार, खिलेंद्र सिंह, गोविंद, राजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, भोले, हरपाल सिंह, बिट्टू, ऋषिपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

वहीं भाकियू कार्यकर्ता शनिवार रात को टोल प्लाजा पर रुके। शनिवार को सुबह 11 बजे किसानों ने फिर से दिल्ली के लिए कूच किया। यूपी गेट के पास पहुंचने पर किसानों को पुलिस ने रोक लिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। कई जगह किसानों ने बैैरीकेटिंग तोड़ी है। यूपी गेट पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर ट्रक खड़े करवा रखे हैं। हजारों पुलिसकर्मी किसानों को रोकने के लिए तैनात किए गए हैं।

युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि बिजनौर से करीब 60 ट्रैक्टर ट्राली और कई गाड़ियों से किसान गए हैं। बताया कि जिले से करीब डेढ़ हजार किसानों ने दिल्ली कूच किया है। किसानों के साथ अतुल कुमार, दीपक तोमर, अरविंद राजपूत, वीर सिंह, समरपाल सिंह, रोहित कुमार आदि मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed