UP: किसान आंदोलन से चर्चित हुई पूनम बनेंगी मेरठ की बहू, सपा नेता दीपक गिरी संग की सगाई, इंस्टा पर डालीं पिक्स
Poonam Pandit Engagement News: किसान आंदोलन से सुर्खियों में आईं पूनम पंडित अब सपा नेता दीपक गिरी से सगाई कर मेरठ की बहू बनने जा रही हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Poonam Pandit News: किसान आंदोलन के दौरान किसानों की आवाज बनकर राष्ट्रीय पहचान हासिल करने वाली पूनम पंडित अब नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के युवा नेता दीपक गिरी से सगाई कर ली है। दीपक गिरी मेरठ के रहने वाले हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं।
सोशल मीडिया पर साझा की सगाई की तस्वीरें
पूनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इनमें वे पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं, जबकि दीपक गिरी भी हल्के क्रीम कलर के कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर खुशियों की झलक साफ नजर आ रही है।
सगाई समारोह में शामिल हुए करीबी दोस्त व रिश्तेदार
सगाई समारोह में दोनों के परिवारों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
पूनम पंडित ने 2020-21 के किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ धरना देकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वे राजनीति में भी सक्रिय रहीं और कई सामाजिक अभियानों में हिस्सा लिया।
अब उनकी यह नई शुरुआत मेरठ से जुड़ रही है। सगाई के साथ ही पूनम मेरठ की बहू बनने जा रही हैं, जिससे शहर में भी उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
इंस्टा पर पोस्ट की तस्वीरें, लिखा भावुक पोस्ट
पूनम ने जहां अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा-इस दिन का सभी को इंतजार था। सभी मेरे इंस्टाग्राम पर और फेसबुक पर पूछते थे कि आप कब शादी कर रहे हो। तो इंतजार खत्म और हम जल्दी शादी कर रहे हैं। हमारी कल एंगेजमेंट थी। काफी देर तक फ्री हुए। इसलिए फोटो आज आपके साथ साझा कर रही हूं। इनसे मिलिए ये हैं दीपक जी मेरे जीवनसाथी। हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। दुनिया ने इनको न जाने क्या क्या कहा फिर भी सभी की बात दरकिनार करते हुए हमेशा मुझे सपोर्ट किया। महादेव का शुक्रिया कि मुझे दीपक जी जैसे जीवनसाथी मिले।
वहीं दीपक गिरी को भी उनके सोशल मीडिया पर समर्थक और प्रशंसक बधाईयां दे रहे हैं।