{"_id":"601c590b8ebc3e74ad3a2484","slug":"farmers-panchayat-held-to-make-chakka-jam-a-success-meerut-news-mrt523787496","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम को सफल बनाने के लिए हुई किसानों की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम को सफल बनाने के लिए हुई किसानों की पंचायत
विज्ञापन

फलावदा/सरधना। गांव गडीना में बृहस्पतिवार को हुई किसान पंचायत में किसानों के धरने को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। छह फरवरी को भारत चक्का जाम को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया। वहीं सरधना क्षेत्र के गांव छुर में भी किसानों की बैठक हुई।
गांव गडीना में किसान पंचायत में कई गांवों के किसानों ने भाग लिया। वक्ताओं ने किसान आंदोलन को सफल बनाने तथा एकजुट होकर छह फरवरी को भारत चक्का जाम को सफल बनाने का संकल्प लिया। वहीं, सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, किसान संगठनों की सभी मांगें, जिसमें एमएसपी की गारंटी, जेल में बंद किसानों को बिना शर्त छोड़ने, गाजीपुर में किसान आंदोलन में रसद सामग्री पहुंचाने आदि पर चर्चा की गई। अध्यक्षता दौराला आर्य समाज के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह तथा संचालन अंकुश चौधरी ने किया। सनोज, डॉ. यशपाल चौधरी, सोमेंद्र ढाका, अतुल प्रधान, बसपा नेता डॉ. कृष्ण पाल, एसके शर्मा, सपा नेता शाही अब्बास, छात्र नेता मनीष सिंह, अरविंद बालियान आदि रहे।
वहीं, सरधना क्षेत्र के छुर गांव में तालान खाप के चौधरी सुधीर तालियान के नेतृत्व में बैठक हुई। सुधीर ने बताया कि 6 फरवरी को चक्का जाम, भैंसवाल में होने वाली पंचायत में शामिल होने और गाजीपुर में खाद्य सामग्री के साथ किसानों को भेजने पर विचार किया गया। सभी मुद्दों पर सहमति बनीं। बैठक में गजे सिंह, इसरपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, जगदीश, रविंद्र पहलवान, वेदपाल सिंह, दीपक, तेजवीर, पिंटू आदि रहे। वहीं, छुर में ही निवर्तमान प्रधान विनेश के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें छह फरवरी को चक्का जाम शामिल होने की बात कही गई। बैठक में मास्टर जगसोरण, मदन पहलवान, नवाब सिंह मौजूद रहे।