फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers of Baghpat reached in supreme court for justice in firing case

यूपी: थम नहीं रहा विवाद, फायरिंग में कई घायल, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ये है विवाद की वजह

Sat, 23 Nov 2019 08:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Nov 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Baghpat reached in supreme court for justice in firing case
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद पर सुनवाई - फोटो : Shutterstock

बागपत जनपद के यमुना खादर में नंगला बहलोलपुर और खुर्रमपुर गांव के किसानों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नंगला बहलोलपुर के किसानों का आरोप है कि विपक्षियों ने फायरिंग करने और मारपीट का आरोप लगाया है। खादर में खेत जोतने से नाराज किसानों ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल कर दी है। किसानों का कहना है कि हरियाणा का पुलिस-प्रशासन भी विपक्षी किसानों के साथ मिल गए हैं। नंगला बहलोलपुर और सोनीपत तहसील के खुर्रमपुर गांव के किसानों के बीच जमीन के विवाद में 26 नवंबर को सर्वे होगा। 

विज्ञापन


नंगला बहलोलपुर गांव के धन्नू प्रधान का कहना है कि सोनीपत के खुर्रमपुर गांव के किसान शनिवार को दोपहर के समय उनके खेतों में पहुंचे और उनकी जमीन पर गेहूं की फसल की बुआई कर दी। सैंकड़ों बीघा फसल पर जबरन कब्जा कर गेहूं की बुवाई कर दी है। विरोध करने पर नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों पर हमला किया गया। किसानों को खादर से भगा दिया गया। फायरिंग की गई। आरोप है कि सोनीपत का पुलिस-प्रशासन भी खुर्रमपुर गांव के किसानों का ही साथ दे रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जमीन जोते जाने से नाराज नंगला बहलोलपुर गांव के किसान शनिवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। धन्नू प्रधान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति का आदेश दिया था। इसके बावजूद खुर्रमपुर गांव के किसानों ने हरियाणा पुलिस की शह पर जमीन जोत दी। यह कोर्ट की अवमानना है, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, कहा- अधिकारी पराली जलाने वाले किसानों को परेशान न करें

क्या है विवाद

Farmers of Baghpat reached in supreme court for justice in firing case
सीमा विवाद को लेकर पंचायत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन होगा
नंगला बहलोलपुर में किसानों ने एलान किया कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन होगा। बैठक में धन्नू प्रधान, बिल्लू, यशपाल, मनोज, कैलाश, बाबूराम, इकबाल, ओमपाल, सहीराम, भूप सिंह, राजपाल, कर्म सिंह, नत्थू, बलेराम, हसीना, जैतून और  सीमाना मौजूद रहे। धन्नू प्रधान ने कहा कि दोनों राज्यों के अधिकारी उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं।

26 नवंबर को झगड़े के आसार
खुर्रमपुर और नंगला बहलोलपुर गांव के ग्रामीणों के बीच 26 नवंबर को सर्वे होगा। इस दिन फिर झगड़े के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: युवती से छेड़छाड़ पर भारी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, तीन महिला सहित नौ लोग घायल

क्या है विवाद

Farmers of Baghpat reached in supreme court for justice in firing case
हमले में महिला भी घायल हुई - फोटो : अमर उजाला

यमुना में बाढ़ के कारण सोनीपत जिले के खुर्रमपुर गांव का मजरा नंगला बहलोलपुर उजड़ गया था। नंगला के  किसानों को काठा, मवी कलां गांव के किसानों ने अपनी ग्राम पंचायत से जगह देकर नंगला बहलोलपुर के नाम से गांव बसा दिया। खेकड़ा तहसील और बागपत कोतवाली में करीब सवा सौ घर बस गए। खुर्रमपुर गांव के किसानों के साथ जमीन का विवाद शुरू हो गया। वर्ष 1993 में मामला चंडीगढ़ हाईकोर्ट पहुंचा और 1997 में हाईकोर्ट ने नंगला बहलोलपुर के किसानों को 1250 बीघा जमीन पर मालिकाना हक दिया। 

इसके बाद दोबारा से हिम्मत कर किसानों के करीब 60 घर उसी जमीन पर जाकर बस गए, जहां कभी यमुना की धार से उजड़ गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति के आदेश दिए थे। नंगला बहलोलपुर गांव दो जगह बस गया। सोनीपत में खुर्रमपुर गांव का मजरा बन गया और बागपत में काठा गांव का। दोनों जगह यहां के किसान रहते हैं। चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने पुरानी जगह ही गांव बसाने के आदेश भी दिए हैं। खुर्रमपुर गांव के साथ विवाद होते ही पलायन कर यमुना पार से लोग बागपत के नंगला बहलोलपुर आ जाते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed