फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers jammed for hours on the highway from Delhi

किसानों के दिल्ली कूच से हाईवे पर घंटों जाम

Mon, 21 Dec 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed for hours on the highway from Delhi
मेरठ/परतापुर। कृषि कानूनों के समर्थन में रविवार को मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के दिल्ली कूच से हाईवे घंटों जाम रहा। हालांकि किसानों के काफिले के मद्देनजर पांच स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया था लेकिन ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था धड़ाम हो गई और मोहिउद्दीनपुर तक आम लोग साढ़े तीन घंटे तक जाम से जूझते रहे। काफिले की ड्रोन से निगरानी के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

परतापुर बाईपास से निकले किसानों के काफिले में काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉलियां, मैजिक और छोटे वाहन थे। इसके चलते परतापुर तिराहे पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। मोहिउद्दीनपुर स्थित खरखौदा मार्ग से भी काफी किसान इसमें शामिल हुए। हिंद मजदूर किसान समिति के अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में दिल्ली जाने वाले कई किसानों के ट्रैक्टरों पर तिरंगों के साथ डीजे लगे हुए थे, जिन पर देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। काफिला दोपहर करीब दो बजे तक चला। किसानों के काफिले का गांव डुंगरावली, मोहिउद्दीनपुर और कादराबाद में किसान नेता सोनू शर्मा, मनोज शर्मा व भाजपा मेरठ मंडल देहात जिलाध्यक्ष रूप किशोर शर्मा सहित कई लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

समिति के सचिव सतीश कुमार ने देर रात बताया कि दिल्ली में कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद इंदिरापुरम गाजियाबाद में रामलीला मैदान में जनसभा में भाग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बेकार गई ट्रैफिक पुलिस की तैनाती
किसानों के दिल्ली कूच के कारण हाईवे पर जाम रोकने के लिए एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने सुबह 10 बजे ही दिल्ली रोड और अन्य स्थानों पर रूट डायवर्जन कर दिया था। दिल्ली की तरफ जा रहे भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। बस व ट्रक गंगनहर पटरी व हापुड़ होते हुए दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ भेजे गए। तीन इंस्पेक्टर भी तैनात किए गए थे। बावजूद इसके परतापुर तिराहा से मोहिउद्दीनपुर तक भीषण जाम रहा। कई एंबुलेंस और सरकारी गाड़ियां भी जाम में घंटों फंसीं रहीं।

---
गांवों में पहुंचे सपा नेता और कार्यकर्ता
परतापुर। कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता ईटायरा और खेड़ा बलरामपुर पहुंचे और किसानों को बताया कि सपा किसानों के साथ है और किसान हितों की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर कपिल बैसला, गंगा शरण, भोपाल इटायरा, सुंदर खेड़ा, सुवोध गौतम, ब्रह्मपाल सिंह और हरेंद्र गुर्जर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed