{"_id":"67d9e44d075f210a750a16a9","slug":"farmers-created-a-ruckus-at-the-sugarcane-purchasing-center-against-the-short-weighing-farmers-stopped-weighing-after-finding-a-difference-of-50-kg-on-five-quintals-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107498-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा, पांच क्विंटल पर 50 किलो का अंतर मिलने पर किसानों ने तौल बंद कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा, पांच क्विंटल पर 50 किलो का अंतर मिलने पर किसानों ने तौल बंद कराई
विज्ञापन
सरधना। गांव छुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने घटतौली के विरोध में हंगामा किया। आरोप है कि लगातार घटतौली की शिकायत के बाद भी गन्ना विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। किसानों ने मौके पर ही कांटे पर बाट रखकर तौल कराई तो पांच क्विंटल पर 50 किलो का अंतर पाया गया। किसानों ने घटतौली के विरोध में हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। सूचना के बाद मिल अधिकारी व तहसील टीम मौके पर पहुंची।
दौराला शुगर मिल का गांव छुर में ए गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। क्रय केंद्र पर छुर गांव के अलावा पास के गांव के किसान भी गन्ना आपूर्ति करते हैं। गांव छुर निवासी किसान पिंटू व दिनेश मंगलवार की सुबह गन्ना आपूर्ति करने के लिए क्रय केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने तौल कराई तो कम वजन आने पर किसानों को घटतौली की आशंका हुई। किसानों ने घटतौली की आशंका पर तौल लिपिक के सामने विरोध करते हुए और बाट डलवाकर तौल कराने की मांग की। तौल लिपिक उन्हें टरकाने लगा तो किसान भड़क गए। बाद में तौल लिपिक ने 50 किलो के बाट डालकर तौल कराई। तौल कराने पर पांच क्विंटल पर 50 किलो का अंतर पाया गया।
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर किसान भड़क गए। उन्होंने लिपिक को घेरकर हंगामा कर दिया। साथ ही किसानों ने करीब तीन घंटे तक तौल बंद रखी। किसानों ने मिल अधिकारियों को घटतौली जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने एसडीएम को भी घटतौली की सूचना दी।
विज्ञापन
एसडीएम ने जांच के लिए मौके पर टीम को भेजा। करीब एक घंटे बाद दौराला मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने सामने तौल कराई तो उसमें घटतौली मिली। मिल अधिकारियों से किसानों ने कांटा शून्य कराकर तौल करने की मांग की। मिल अधिकारियों ने उनके अनुसार तौल कराकर समस्या का समाधान कराया। समाधान होने के बाद तौल चालू हो सकी।