फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers burnt effigy of Minister in Bijnor, angry among farmers for not increasing sugarcane prices

रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश: फूंका मंत्री का पुतला, कई शहरों में जलाई गई गन्ने की होली

Tue, 10 Dec 2019 10:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Dec 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigy of Minister in Bijnor, angry among farmers for not increasing sugarcane prices
किसानों ने गन्ने की होली जलाई - फोटो : अमर उजाला

सरकार द्वारा गन्ने के दाम में बढ़ोत्तरी न करने से किसानों में आक्रोश बना हुआ है। रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ने की पत्ती की होली जलाकर प्रदर्शन किया तो वहीं अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने गन्ना मंत्री का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। बिजनौर और मुजफ्फरनगर दोनों शहरों में गन्ने की होली जलाई गई।

विज्ञापन


मंगलवार को रालोद कार्यकर्ता डाक बंगले पर एकत्र हुए। जहां जिलाध्यक्ष राहुल सिंह की अध्यक्षता, डॉ. विपिन तोमर के संचालन में हुई बैठक में सरकार का विरोध किया गया। बैठक में 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साझा किसान मजदूर सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक के बाद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए चरण सिंह चौक पहुंचे। वहां गन्ने और पत्ती को जलाकर आक्रोश व्याप्त किया। इसमें यशवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, योगेंद्र प्रधान, शीशपाल राठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाई

Farmers burnt effigy of Minister in Bijnor, angry among farmers for not increasing sugarcane prices
किसानों ने जलाई गन्ने की होली - फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार द्वारा गन्ने के रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करने से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में चौ. चरण सिंह तिराहे पर गन्ने की होली जलाई। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को कर्जदार बना रही है। किसानों को खेती की उत्पादन लागत भी नहीं मिल रही है। ऐसे हालात में सरकार किसानों को कर्जदार बनाकर आत्महत्या करने पर मजबूर कर देगी। 

रालोद नेता व कार्यकर्ता मंगलवार को लोक निर्माण विभाग में एकत्र हुए और जुलूस के रूप में गन्ना लेकर चौ. चरण सिंह तिराहे पर पहुंचे। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए गन्ने की होली जला दी। इस मौके पर आयोजित मीटिंग में पूर्व मंत्री चौ. योगराज सिंह ने कहा कि तीन साल में महंगाई दो गुनी बढ़ गई है। गरीब किसान का तीन साल बाद भी गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया। रालोद युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति पहले से ही गरीब व किसान विरोधी रही है। बिजली के बिलों में वृद्धि करके भाजपा ने अपनी मानसिकता का परिचय दे दिया था। अब गन्ने के रेट की घोषणा से गरीबों व किसानों को भाजपा की हकीकत का पता चल गया है। इस मौके पर संजय शर्मा, बालकिशोर त्यागी, सुरेन्द्र सहरावत, रामनिवास सहरावत, हरेंद्र मलिक, फिरोज, यशपाल, नितिन, आकाश, अशोक पांचाल व सतपाल सहरावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंसूरपुर मिल गेट पर जलाई गन्ने की होली  

Farmers burnt effigy of Minister in Bijnor, angry among farmers for not increasing sugarcane prices
किसानों ने गन्ने की होली जलाई - फोटो : अमर उजाला

वहीं मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में भी किसानों ने मंसूरपुर शुगर मिल गेट पर गन्ने की होली जलाई और प्रदेश सरकार से गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग की। 

आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में किसान मंगलवार दोपहर मंसूरपुर शुगर मिल गेट पर पहुंचे और गन्ने का रेट नहीं बढ़ाने के विरोध में गन्ने की होली जलाई। प्रमोद कुमार का कहना था कि हर वर्ष गन्ने की खेती की लागत बढ़ रही है, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा दो वर्ष से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का रेट भी देरी से घोषित किया गया है। गन्ने की पत्ती फूंकने पर किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, जबकि किसान शुरू से ही पत्ती जलाता आ रहा है। अभी हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रेट मनमाफिक बढ़ा दिए हैं। क्या कभी किसानों को भी अधिकार मिलेगा कि वह अपनी फसल का खुद रेट तय करें। उन्होंने सरकार से गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग की। 

इस दौरान नरेंद्र प्रधान, बबीता राठी, विनोद त्यागी, अशोक कुमार त्यागी, अजय पाल भैंसी, दिनेश त्यागी, पीनू त्यागी, ऋषिपाल, दिलशाद आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed