फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer beaten up for protesting against cattle grazing in field, five booked

Meerut News: खेत में पशु चराने के विरोध पर किसान को पीटा, पांच पर रिपोर्ट

Fri, 05 Jun 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten up for protesting against cattle grazing in field, five booked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के कुंडा गांव में खेत में पशु चराने का विरोध करने पर किसान को पांच लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कुंडा निवासी किसान मुकेश कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे उन्होंने अपने खेत में एक व्यक्ति को पशु चराते देखा। विरोध करने वह वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सोनू, मोनू, अर्जुन, भोला और रणजीत खेत पर पहुंचे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए किसान के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुकेश किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचे। आरोपी उनके पीछे घर पहुंच गए और फिर से मारपीट की। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed