फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   family of thaparnagar in grip of corona

मेरठ के थापरनगर में व्यापारी का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में, पांच महिला समेत एक बच्ची भी संक्रमित

Sat, 30 May 2020 09:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
family of thaparnagar in grip of corona
coronavirus death - फोटो : amar ujala
मेरठ के थापर नगर में बीती गुरुवार सुबह वृद्धा की मौत के बाद उनकी पौत्री पॉजिटिव आने से घर पर ताला लटक गया। उन्हें सुभारती में आइसोलेट किया है। इसके माता-पिता पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले थे। उनका सुभारती अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सदर बाजार थाना क्षेत्र के 86/1 थापरनगर निवासी वृद्धा (81)  की गुरुवार तड़के मौत हो गई। उनका फाइनेंस एडवाइजर 60 वर्षीय पुत्र और पुत्रवधू 26 मई को कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को सुभारती में आइसोलेट करा दिया था।
विज्ञापन


घर में वृद्धा की पौत्री क्वारंटीन थीं। उन्हें भी पॉजिटिव पाए जाने पर शुक्रवार शाम को सुभारती अस्पताल में आइसोलेट कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धा की मौत कोरोना से मानी थी। हालांकि सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा। उधर, एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है थापर नगर निवासी परिवार का घर बंद है तथा वहां एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई है। हालांकि परिवार के नौकर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी परिवार के 6 लोग संक्रमित
कोतवाली क्षेत्र के व्यापारी विपिन रस्तोगी (62) को बीती 25 मई को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया था। उन्हें बाद में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में व्यापारी के परिवार की पांच महिला एवं एक बच्ची संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed