{"_id":"606d92128ebc3ecbb54f7d93","slug":"family-consumed-poisonous-substance-in-medical-area-of-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में कर्ज से परेशान होकर परिवार ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में कर्ज से परेशान होकर परिवार ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, महिला की मौत
Wed, 07 Apr 2021 04:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Apr 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले परिवार ने मंगलवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में तीनों को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आज सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र के अंसल कॉलोनी में संदीप आनंद परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी रश्मि के अलावा बेटा ऋषभ भी है। देर रात तीनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को गंभीर हालत में लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह महिला की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रयास करने की वजह कर्ज निकल कर सामने आया है। महिला ने दम तोड़ दिया है। संदीप आनंद एक टेंट कारोबारी हैं। क्षेत्रीय लोगों की माने तो इन पर काफी कर्ज हो गया था, जिसको लेकर यह परेशान चल रहे थे। रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और तीनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन