फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   factionlism in SP

सपा में गुटबाजी, अखिलेश यादव तक पहुंची गूंज

Sun, 08 Dec 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
factionlism in SP
सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह।
मेरठ।
विज्ञापन

सपा में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार को जहां एक गुट मासिक बैठक कर रहा था, वहीं दूसरे गुट से जुड़े लोग उन्नाव पीड़िता मौत मामले में कलक्ट्रेट पर धरना दे रहे थे। इस गुटबाजी की गूंज सपा मुखिया अखिलेश यादव तक पहुंच चुकी है।
मासिक बैठक में अनुशासन और पार्टी के दिशा-निर्देशों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा गया है। साथ ही तय किया गया है कि रविवार को पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु पर शोक सभा होगी। पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये और आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की जाएगी। इस संबंध में सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार धरना दिया जा रहा है। कलक्ट्रेट पर धरना देने के निर्देश नहीं मिले थे। दूसरी तरफ, कुछ सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर दोषियों के लिए सजा की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री आकिल मुर्तजा, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा गोपाल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री मो. अब्बास, विजय सिंह पाल, बाबर खरदौनी और जयराज चपराना आदि रहे।
विज्ञापन

इंसेट===
मासिक बैठक में 11 प्रस्ताव किए पास
मेरठ। समाजवादी पार्टी की शनिवार को हुई मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। इसमें 11 सूत्रीय प्रस्ताव पास हुए। मुख्य तौर पर महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बिजली के बढ़े दाम, स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता का मुद्दा छाया रहा। कमेले की जगह बने अस्पताल को चालू न करना, शहर में रोज जाम लगना, संविधान के विरुद्ध नागरिक संशोधन विधेयक, किसानों की दुर्दशा, गन्ने का भुगतान न करना और क्षतिग्रस्त पुल की जगह नया पुल बनवाना आदि प्रस्ताव पास हुए। इन मुद्दों को आवाज देना तय किया गया है। इसके अलावा 15 दिसंबर को पार्टी कार्यालय पर अनुसूचित जाति का सम्मेलन किया जाना तय किया है। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान, आदिल चौधरी, विपिन मनोठिया, सुधाकर कश्यप, शशिकांत गौतम और जितेंद्र गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed