फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Facebook friend threatened to pour acid

फेसबुक फ्रेंड ने दी तेजाब डालने की धमकी

Thu, 09 Sep 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Facebook friend threatened to pour acid
फेसबुक फ्रेंड ने दी तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन

मेरठ। बिजनौर की युवती ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर फेसबुक फ्रेंड पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि आरोपी पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने ओर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला बिजनौर का बताकर पीड़िता को वापस भेज दिया।

बिजनौर के नहटौर निवासी युवती बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि जाकिर कॉलोनी निवासी शावेज नाम के युवक से कुछ समय पूर्व फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए फोटो ले लिए थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब उसे कॉल कर पांच लाख रुपये की मांग रहा है। रुपये नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते और तेजाब डालने की धमकी दी है। पीड़िता ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राम संजीवन को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला बिजनौर का बताते हुए नहटौर थाने में शिकायत करने की बात कहीं। इसके बाद पीड़ित परिवार बिजनौर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed