दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: अंडरपास में सड़क बनीं, आज से होगा रूट डायवर्जन
- अधिकारियों ने परतापुर तिराहे पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
- दोनों अंडरपास के बीच से गुजरने वाले मार्ग को किया जाएगा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई और जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट ने परतापुर में निर्माण कार्य को गति दे दी है। माना जा रहा है कि एक्सप्रेसवे दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा। इंजीनियरों व मशीनों की संख्या भी बढ़ा दी गई। परतापुर तिराहे पर बने अंडरपास के नीचे बुधवार शाम सड़क पक्की कर दी गई है। गुरुवार सुबह इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। परतापुर तिराहे पर यह पांचवां रूट डायवर्जन होगा।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे को पूरा करने का लक्ष्य 31 दिसंबर 2020 पहले से ही तय किया हुआ है, जो साकार होता नजर आ रहा है। बुधवार शाम एनएचएआई व जीआर इंफ्रा के अधिकारियों ने परतापुर तिराहे पर पहुंच कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर इंजीनियरों को दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: ईडी का छापा... बसपा पूर्व एमएलसी के मकान में कई घंटे चली पूछताछ, खुलेंगे बड़े राज, तस्वीरें
गुरुवार सुबह से ही अंडरपास खुलने के बाद दोनों अंडरपास के बीच से गुजरने वाले मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद देहरादून से चलकर दिल्ली व मेरठ से दिल्ली को जाने वाले सभी छोटे-बडे़ वाहन अब दूसरे अंडरपास के नीचे से होकर जा सकेंगे।
इसके अलावा हाईवे पर बने ओवरब्रिज से दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन तक आरई वॉल लगानी शुरू कर दी गई, जिसके बाद कनेक्टिविटी दे दी जाएगी। 32 किलोमीटर के डासना-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांचवें चरण में लगभग 78 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर अंत तक पूरा एक्सप्रेसवे तैयार मिलेगा। जिसके बाद इस पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। एक से 10 जनवरी के बीच प्रधानमंत्री व सड़क परिवहन मंत्री मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे उद्घाटन के लिए आएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/